Image result for IMAGES
मधुबनी: 08 जून। जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत बेतौना पंचायत के चुनाव परिणाम जो की 3 दिन पूर्व घोषित किया गया था। जिसमे बेतौना पंचायत के निःवर्तमान मुखिया प्रतिनिधि प्रभात कर्ण उर्फ़ बबलू की माँ लीला देवी को 27 मतों से जीत मिली थी। चुनाव परिणाम में दूसरे स्थान पर रही जानकी देवी जिन्हे मामूली अंतर 27 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा था, उनके समर्थकों ने आज चुनाव परिणाम घोषणा के 3 दिन बाद पुनर्मतगणना की मांग को लेकर सुबह बेनीपट्टी-उच्चैठ पथ के मलहा मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। सुचना मिलते ही मौके पर प्रशासनिक पदाधिकरियों ने पंहुच कर सड़क जाम कर रहे जानकी देवी के समर्थकों को पुनर्मतगणना की मांग को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश सम्बंधी बातों को बताते हुए कहा की यह मामला अब प्रशासनिक स्तरीय नहीं है, और इसके लिए कोर्ट की अनुमति के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही जाम हटाने का आग्रह किया। लेकिन अपनी मांगो को लेकर जानकी देवी के समर्थकों ने एसडीओ व डीएसपी को मौके पर बुलाने की मांग रखी। सड़क जाम कर रहे लोगो के मांग पर बेनीपट्टी डीएसपी निर्मला कुमारी, बेनीपट्टी एसडीओ राजेश परिमल अपने दल-बल के साथ जाम स्थल पर पंहुचे, लेकिन चुनाव आयोग के शख्त दिशा निर्देशों के कारण अपनी मांगो को पूरा नहीं होता देख भीड़ उग्र हो गई। भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने वार्ता कर रहे डीएसपी व एसडीओ पर हमला कर दिया, भीड़ के द्वारा पथराव में डीएसपी व एसडीओ सहित होम गार्ड के 6 जवान व कई मीडियाकर्मी भी घायल हो गये।
Previous Post Next Post