Image result for IMAGES

बन्दुक की नोक पर व्यवसायी से लूटे 8 लाख का सोना 
मुजफ्फरपुर| 08 जून : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर बन्दुक की नोक पर स्वर्ण वयवसायी के साथ अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना ने दहशत का माहौल बना दिया है। शहर में अपराध की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रहीं, बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाते हुए पिता-पुत्र और उनकी छह साल की पोती पर गोलीबारी कर करीब 8 लाख का सोना लूट लिया। व्यवसायी ललन प्रसाद जयसवाल अपने पुत्र व अपनी छह साल की पोती को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। घटना मंगलवार को देर रात शहर के गरीब स्थान हजाम टोली मोहल्ले में हुई, अपराधियों की गोली से दोनों बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार ललन प्रसाद जायसवाल गरीब स्थान मंदिर के माली टोला में रहते हैं और उनकी मिरचाई मंडी में ज्वेलरी की दुकान है, मंगलवार की रात को वह पुत्र संजय जायसवाल और छह साल की पोती प्राची के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोक दिया, एक अपराधी ने ललन से झोला छीनने का प्रयास किया। इस पर संजय ने अपराधी का गला पकड़ा तो दूसरे अपराधी ने फायरिंग कर दी, इसके बाद अपराधी आभूषण रखे झोले को लेकर ब्राह्मण टोली होते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। सिटी एसपी आनंद कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। 
Previous Post Next Post