न्यूज़ मिथिला : आर्द्रा मूवीज प्राइवेट लिमिटेड बैनर तले दूरदर्शन बिहार पर प्रसारित मैथिली धारावाहिक “एस.एन.झा के गजबे दुनिया” अगस्त महीने के पहले सप्ताह में 50वां एपिसोड पुरे करने जा रही है। जो की 50वां एपिसोड 4 अगस्त को प्रसारित किया जायेगा। मैथिली धारावाहिक के इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहे इस धारावाहिक में एक पत्रकार की कहानी दिखाई गयी है। एक महत्वाकांक्षी पत्रकार सूर्य नारायण झा (एस एन झा) के पत्रकारिता जीवन और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को सुलझाने जैसे मुद्दे को लेकर परिवार और जिंदगी की भाग-दौड़ में एक आम इंसान के दैनिक जीवन में हास्य व्यंग्य के महत्ता को परिभाषित किया गया है। जो की लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 
Previous Post Next Post