न्यूज़ डेस्क: 03 सितम्बर : सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि सरकार संचार पर राष्ट्रीय नीति तैयार करने की प्रक्रिया में है जिसकी नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शासन में महत्वपूर्ण घटक के तौर पर पहचान की गई है।
उन्होंने कहा,कमोबेश भारतीय मीडिया प्रगतिशील और रचनात्मक रहा है। मीडिया सरकार और लोगों के बीच की कड़ी है इसलिए आपकी बड़ी जिम्मेदारी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संचार पर राष्ट्रीय नीति तैयार करने की प्रक्रिया में है।’ पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित क्षेत्रीय संपादकों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए नायडू ने कहा कि प्रतिस्पर्धा और टीआरपी की वजह से सनसनी फैलाना सच्चाई बन गई है। उन्होंने राष्ट्रहित में आत्मनियमन की वकालत की।
